आम सांसद संजय सिंह का जनहित की माँगो को लेकर सहारनपुर से नोएडा तक जन अधिकार पदयात्रा

आम सांसद संजय सिंह का जनहित की माँगो को लेकर सहारनपुर से नोएडा तक जन अधिकार पदयात्रा
आम सांसद संजय सिंह का जनहित की माँगो को लेकर सहारनपुर से नोएडा तक जन अधिकार पदयात्रा


जनहित की माँगो को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनअधिकार पदयात्रा का दूसरा चरण दिनांक 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक सहारनपुर से नॉएडा तक अभियान चलाया जायेगा। 



आम आदमी पार्टी प्रदेश के प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि जनसभा के अगले दिन 29 अगस्त आप राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह गांधी पार्क सहारनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनअधिकार पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। पदयात्रा सहारनपुर ज़िले से प्रारंभ होकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद ज़िले से होते हुए 8 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर में समाप्त होगी।

सीएम केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्शन लेने को तैयार, चार्जशीट के लिए बॉस के इशारे का इंतजार


प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी मुद्दों के बजाय नफ़रत की राजनीति करके समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अफ़वाह फैलाने व जुमलेबाज़ी करने में महारत हासिल है। पदयात्रा के दौरान किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों पर उनके प्रतिनिधियों से सांसद संजय सिंह संवाद करेंगे साथ ही साथ जन समस्याओं को लेकर आम जनता से सीधा संवाद करेंगे।



आप प्रवक्ता ने बताया कि रैली व जनअधिकार पदयात्रा को कामयाब बनाने के लिए आम आदमी पार्टी पश्चिम जोन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, सचिव पंकज पाठक, महिला विंग की अध्यक्षा छवि यादव पश्चिम प्रांत के समस्त जिलाध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों किसानों व आम जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश की दूसरे जोन के जिलाध्यक्ष जोन कार्यकारिणी के सदस्य व प्रमुख कार्यकर्ता रैली व पदयात्रा में शामिल होंगे।


सुप्रीम कोर्ट के फैसले से LG को झटका, चुनी हुई सरकार लोकतंत्र में अहम


0/Post a Comment/Comments

Thanks For Visiting and Read Blog

Stay Conneted