काजू खाने के जबरदस्त फायदे 2023


Benefits of Cashew Nuts 2017



काजू स्वादिष्ट और पौष्टिक से भरपूर ड्रायफ्रूट्स का बादशाह  माना जाता है। महंगे होने के बावजूद यदि आप इसे नियमित रूप से खाते हैं तो इसके अनेक फायदे हैं। थकान को दूर करने और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में लाभदायक है। अनेक दवाइयां खाने की बजाए यदि आप काजू खाते हैं तो आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।


काजू में मैगनीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, मैगनीज, जिंक से भरपूर काजू खाने से शरीर को पर्याप्त उर्जा मिलती है और साथही साथ मेटाबॉलिज्म रेट भी ठीक रहता है।  तथा दिल की बीमारी में भी फायदेमंद रहता है। काजू का सूखे मेवे के रूप में खाया जाता है।  काजू से अनेक तरह की मिठाइयां एव सब्जियों अन्य व्यंजनो में काजू डालकर उन्हें अधिक स्वादिष्ट बनाया जाता है।


काजू खाने के जबरदस्त फायदे



: काजू ,पानी और नमक के साथ पेस्ट कर चटनी बनाकर सेवन करने से अजीर्ण और अफारा की समस्या दूर      होती है।
: प्रोटीन से भरपूर काजू में किशमिश मिलाकर खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
: काजू में मेगनीशियम होता है इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।


: काजू को पानी में आधा भीगा कर उसी पानी में पीसकर सेवन करने से शारीरिक निर्बलता दूर होती है।

: कुष्ट रोग के कारण उत्पन्न त्वचा की शून्यता काजू की तेल की मालिश से दूर होती है।
: काजू का तेल शरीर पर मलने से रुखापन दूर होता है और त्वचा अधिक कोमल मुलायम होती है।
: काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

: काजू के सेवन से वीर्य वृद्धि होने से कामशक्ति विकसित होती है।
: काजू पेट के कीड़े और अर्श की समस्या को नष्ट करता है।


: काजू खाने से शरीर में वसा की कमी पूरी होती है। शरीर में शक्ति, स्फूर्ति और उत्साह विकसित होता है।
: एनीमिया के रोगी को काजू का सेवन कराने से बहुत लाभ होता है। काजू खून की कमी को दूर करता है।

: डॉक्टर के अनुसार काजू खाने से पाचनशक्ति तीव्र होती है और अधिक भूख भी लगती है।
: नियमित रूप से काजू के सेवन से दांतों को मजबूती मिलती है और मसूड़े भी स्वस्थ्य रहते हैं।
: काजू के सेवन से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है क्योंकि काजू में लौह तत्व अधिक मात्रा में होता है।

: पौष्टिकता से भरपूर काजू से आपके कॉलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, सिर दर्द और हाई बल्ड प्रेशर को नियंत्रित तो    करता है,  साथ ही यह वजन को घटाने में भी मददगार है।
: काजू बच्चों को पसंदीदा ड्रायफ्रूट्स है। इसलिए बच्चों को इसे खाने के लिए दीजिए। अगर बच्चे खाते नहीं है      तो इससे संबंधित कोई रेसिपी बनाकर उन्हें खिलाइए।


काजू के सेवन से हानि



1. अधिक मात्रा में काजू खाने से दस्त की विकृति हो सकती है। दस्त के रोगी को काजू का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. अधिक मात्रा में काजू के सेवन से नाक से खून निकलने की संभावना बढ़ जाती है।
3. काजू के फल के छिलकों का तेल अधिक दाहक और त्वचा पर जख्म बना देता है।

4. गर्मी के महीने में काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्मी के दिनो में काजू के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ जाता है।


भारत में काजू का पैदावार 


भारत में काजू का सबसे ज्यादा उत्पादन महाराष्ट्र्, आंध्रा प्रदेश, ओडिसा, केरल, कर्नाटका, तमिलनाडु, गोवा, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा होता है। वैसे काजू की उत्पत्ति ब्राजील में हुई थी  जानकारों का कहना है कि यह पुर्तगालियों की वजह से भारत आया था। भारत में सबसे पहले काजू का उत्पादान गोवा में हुआ था। धीरे-धीरे इसका उत्पादान पूरे भारत में विकसित होने लगा।


How to Get More Traffic and Rank on Google step by step 2023


0/Post a Comment/Comments

Thanks For Visiting and Read Blog

Stay Conneted