बादाम खाने के फायदे । Health benefits of almonds eating 2023






बादाम एक बहुत ही स्वास्थयवर्धक ड्राइ फ्रूट माना गया है और इसलिए पूरी दुनिया मे इसका भरपूर सेवन किया जाता है। मजबूत से खाल में पाई जाने वाली बादाम की दाना छोटी ज़रूर होती है लेकिन उसमे अनंत स्वास्थ्य लाभ और गुणों से भरपूर होते हैं।


हम आज आपको बादाम खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ से अवगत करवाने वाले हैं और साथ ही आप जानेंगे की कितना  बादाम खाना सही है और ज़यादा खाने से होने वाले नुकसान या साइड इफेक्ट्स क्या होते हैं।



आइये पहले ये जान ले कि आख़िर बादाम में ऐसा क्या है जिसके कारण उसमे इतने सारे फ़ायदेमंद गुण छिपे हैं। 



बादाम के फायदे पोषक तत्वों के कारण होते हैं। इसमें पोषक तत्व (न्यूट्रियेंट्स) बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।  इनमें फाइबर, प्रोटीन और अच्छे फैट्स के अलावा ढेर सारे विटमिन्स जैसे विटामिन ब्१,B2,B5,B6 और E पाए जाते हैं


इसके साथही इसमें अच्छी मात्रा में मिनरल्स जैसे आयरन, पोटैशियम , मैग्नीशियम , कॉपर, जिंक, मैंगनीज, कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। बादाम में सोडियम की मात्रा ना के बराबर होती है और एनर्जी भरपूर होती है। 


इन्ही पोषक तत्वों के कारण बादाम को सेहत के लिए एक बहुत ही लाभदायक ड्राइ फ्रूट माना जाता है।और इन्ही health benefits के कारण सुबह सुबह बादाम खाने की सलाह दिया जाता हैं।



Almonds) बादाम खाने के फायदे  Health benefits of  almonds eating in Hindi



बादाम स्वादिष्ट के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।  दुनिया के लगभग सभी लोग जानते है कि बादाम खाने के कई फायदे है -

  • कोलेस्ट्रॉल को कम ( Reduces cholesterol ) करता है । बादाम कॉलेस्ट्रोल और ब्लड सूगर को नियंत्रित रखने में सहायता करता है।
  • रोज सुबह सुबह उठकर भीगे हुए बादाम खाने से, बादाम हमें कई बीमारियों से बचाता है।  बादाम को सुबह दूध के साथ पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है
  • बादाम के नियमित  और सुचारु रूप से सेवन करने से याददाश्त बढ़ती है।
  • बादाम खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है साथही यह सुन्दरता बरकरार रखने में भी कारगर साबित होता है।
  • भींगे हुए बादाम को छिलके सहित खाना चाहिए।
  • बादाम दिल की बीमारियों को दूर करने में हमारी बहुत मदद करता है।
  • बादाम ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखने में बहुत लाभकारी होता है।
  • गर्भ अवस्था वाली  महिलाओं के लिए भी यह बहुत लाभदायक है, इसके सेवन से बच्चा स्वस्थ्य व तंदुरुस्त पैदा होता है।
  • बादाम शरीर की उर्जा क्षमता  (एनर्जी ) बढ़ाता है, और इसे ज्यादा सक्रिय रखता है।
  • बादाम में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है.
  • बादाम के नियमित सेवन व बादाम के तेल को आँखों के नीचे के काले घेरों में 1-2 महीने लगाने से यह काले घेरे को ठीक करता है।
  • बादाम खाने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। जिन्हें अक्सर जुकाम या बुखार होता रहता है उन लोगो के लिए बादाम बहुत फायदेमंद है।
  • जो लोगों को सुगर की बीमारी से ग्रसित हो, वो प्रतिदिन 2-3 बादाम खा सकते हैं।
  • जिन लोगों का पेट की बीमारी से परेशान रहता है, वो लोग अगर रोज 2-3 बादाम का सेवन करें तो इससे उनका पेट अच्छा रहता है।
  • बादाम खाने से आपको अंदर से बेदाग और स्वस्थ त्वचा पाने में हेल्प मिलती है। स्किन प्रॉब्लम्स  वाले लोगों को बादाम तेल लगाना चाहिए।
  • बादाम खास तौर पर हाई ब्लडप्रेशर में काफी फायदेमंद होता है।
  • बादाम खाने से कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • बादाम के नियमित सेवन वीर्य बढ़ाता है। यौन शक्ति और स्टैमिना बढ़ने के लिए 10 बादाम की पेस्ट में कुछ काली मिर्च मिलकर एक कप दूध के साथ लीजिए।  इससे नपुंसकता ख़तम होगी और मर्दाना शक्ति बढ़ेगी।
  • जिन युवतियों के स्तनों का विकास नहीं हुआ हो, उन युतियों को हर दिन बादाम के तेल से अपने स्तनों की मालिश करनी चाहिए।
  • जिन लोगों को सर दर्द की शिकायत हो, वे कुछ दिनों तक रोज बादाम तेल की 3-4 बूंद अपने नाक में डालें, इससे उनके सिर दर्द में कमी आएगी।  ऐसा करने से उनकी मानसिक दुर्बलता भी दूर करने में मददगार होती है।
  • बादाम के तेल बालों के लिए लिए तो अच्छा होता हीं है। साथ हीं बादाम तेल से बालों की मालिश मस्तिष्क के लिए भी फायदे मंद होती है। रोज 8-10 बादाम खाने से बालों का गिरना कम होता है।

बादाम के नुकसान ( Almonds Side effects in Hindi )



सही मात्रा में बादाम खाने से जहाँ बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं वही बादाम लिमिट से ज़यादा सेवन करने से नुकसान या साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।  आइये जाने विस्तृत में।  

बादाम ज़यादा सेवन करने से आपका मोटापा बढ़ सकता है।
ये पेट में गड़बड़ी भी कर सकता है जैसे कब्ज, पेट दर्द, दस्त लगना, जी मिचलाना, उबकाई आना और मरोड़ उठना आदि समस्याएं हो सकती है।
ज्यादा सेवन से विटामिन E की अधिकता के वजह से आपके सर दर्द, दस्त, आँखों का धुँधलापन आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।
बादाम में मैंगनीज होता है जो की लॅक्सेटिव, एंटीबायोटिक्स, ब्लड प्रेशर आदि मेडिसिन्स से रिएक्शन कर सकता है।
गॉल ब्लॅडर और किड्नी में पथरी वाले लोगों को बादाम खाने से नुकसानदेह हो सकता है।
सबसे जरुरी अगर आपको बादाम से एलर्जी है तो आप बादाम कभी मत खाइए।
एक साल से छोटे बच्चों को बादाम देने से प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।


कच्चे व कड़वे बादाम ज़हरीले होते हैं। इसलिए उन्हे कभी सेवन न करे।


0/Post a Comment/Comments

Thanks For Visiting and Read Blog

Stay Conneted